व्यापार की आधारशिला है मजदूर-मुकेश रस्तोगी।। Raebareli news ।।

 

समाजवादी मजदूर सभा के अध्यक्ष भारत लाल श्रीवास्तव का किया गया स्वागत

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: समाजवादी व्यापार सभा के तत्वाधान में समाजवादी मजदूर सभा के अध्यक्ष भारत लाल श्रीवास्तव का शहीद चन्द्रशेखर पार्क में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से पूर्व मजदूर सभा के अध्यक्ष भारत लाल श्रीवास्तव ने शहीद चन्द्रशेखर की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। 

     आपको बता दें कि, इस अवसर पर व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी ने कहा कि, मजदूर व्यापार की आधारशिला है। कल कारखानों में मजदूर ही सामान का उत्पादन करते हैं तो सामान बिक्री हेतु बाजार में आता है। प्रान्तीय सपा नेता ओ.पी. यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा मजदूरों का सम्मान किया है, उनके हितों के लिए संघर्ष किया है।  इस अवसर पर दिनेश यादव पूर्व डीजीसी, राजेन्द्र यादव पूर्व एडीजीसी, महादेव प्रसाद यादव वरिष्ठ सपा नेता, युवा नेता बब्लू यादव, संदीप यादव एडवोकेट, दिनेश चैधरी ग्राम प्रधान देदौर, युवा नेता अरविन्द चैधरी, हनुमान प्रसाद वर्मा, कर्मचारी नेता मकसूद अली, गंगा सागर यादव आदि लोग उपस्थित थे।  सभी ने भारत लाल श्रीवास्तव को बधाई दी। 

     सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, जिलाध्यक्ष इ. वीरेन्द्र यादव के प्रति आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ