चोरी की घटना में चरितार्थ हुई यह कहावत: गांव बसा नहीं चोर पहले से आ गए।। Raebareli news ।।

रजनीकान्त अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कहावत है कि, गांव बसा नहीं चोर पहले से आ गए, यह कहावत चरितार्थ हुई क्षेत्र के पारियांवा गांव में जबकि गांव में समरसेबल ट्यूबवेल लगाने के लिए बोरिंग हुई। समर्सिबल पंप भी डाल दिया गया। अब विद्युत कनेक्शन होने वाला ही था कि, इससे पहले ही चोरों ने धावा बोला और समरसेबल पंप सहित बोरिंग की पाइप तक उखाड़ ले गए। भुक्तभोगी किसान जब सुबह बिजली कर्मियों को लेकर खंभे गड़वाने व तार खिंचवाने के लिए मौके पर पहुंचा, तो यह नजारा देखकर अवाक रह गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

      आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी स्वर्गीय टेनी राम यादव के लड़कों रामप्रकाश व ठुन्नी ने अपनी गाढ़ी की कमाई के पैसों से समरसेबल पंप लगाने के लिए बोरिंग कराई थी, तथा बोरिंग के बाद उसमें मशीन भी डाल दी गई थी। बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, जो स्वीकृत हो गया था। आज उसने विद्युत कर्मी ले जकर खंभे गड़वाकर लाइन खींचना चाहते थे, लेकिन मौके पर जब दोनों भाई पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि, न तो वहां बोरिंग है और ना ही मोटर सब कुछ चोर उखाड़ ले गए थे।

     घटना से दुखी रामप्रकाश ने और ठुन्नी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर चोरों का पता लगाकर समरसेबल पंप व बोरिंग की पाइप बरामद करने और अभियुक्तों का पता लगाने की मांग की है। उधर प्रभारी कोतवाल असलम खान का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ