उत्तर प्रदेश में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा मनरेगा के तहत काम मांगो अभियान शुरू

मुख्यमंत्री के नाम जिला अधिकारी को दिया जाएगा बुधवार को ज्ञापन
रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के स्टेट जोनल कोऑर्डिनेटर चौधरी मानवेंद्र  पाण्डव ने पत्रकार वार्ताकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहां कि, विगत दिनों राष्ट्रीय गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक जूम ऐप के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन के दिशा निर्देशन में संपन्न हुई थी।  जिसमें यह फैसला लिया गया कि, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन काम मांगो अभियान के तहत गांवों में कार्यक्रम करेगा। उसी दिशा निर्देशन के आधार पर आज स्टेट जोनल कोऑर्डिनेटर चौधरी मानवेंद्र पांडव ने अवगत कराया कि, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार  पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गांव गांव जाकर मनरेगा श्रमिकों को जागरूक किया जाएगा। अपने अधिकारों के बारे में मनरेगा श्रमिकों को जागरूक किया जाएगा ।
     आपको बता दें कि, अपने संबोधन के दौरान श्री पांडव ने आगे कहा कि, मनरेगा में श्रमिकों को 10 अधिकार दिए गए हैं। जिनमें सबसे पहला अधिकार है कि, 100 दिन का काम, रजिस्ट्रेशन के बाद जॉब कार्ड पाने तथा आवेदन के बाद रसीद पाने का अधिकार,  श्रमिकों द्वारा काम मांगने के 15 दिनों के अंदर 5 किलोमीटर दायरे में रोजगार प्राप्त करने, काम उपलब्ध न होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करना तथा काम पूरा करने पर न्यूनतम मजदूरी प्राप्त करना आदि अधिकार शामिल है।
     श्री पांडव ने बताया कि, ग्रामीण इलाकों के भ्रमण के दौरान के दौरान गांव गांव जाकर लोगों को इस प्रावधान के बारे में बताया जाएगा। लोगों को अवगत कराया जाएगा तथा मौके पर ही फार्म-6 भरवाया जाएगा।
     पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री पांडव ने बताया कि, कई जगहों पर ऐसी स्थिति हो जाती है, जब दबंगों के द्वारा जॉब कार्डो को जप्त कर लिया जाता है। भुगतान में विलंब होता है, मजदूरी का सही मूल्यांकन नहीं किया जाता, जेसीबी के द्वारा कार्य कराया जाता है, जो सुविधाएं मजदूरों को देनी चाहिए वह नहीं मिलती हैं। फर्जी मास्टररोल तैयार करके लोगों को भ्रमित किया जाता है। ऐसे लोगों को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन वस्तुस्थिति पर जाकर के आकलन करेगा और अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर के लोगों को समझाएगा। लोगों को कानूनी दायरे में रहकर उनको हक दिलाने का काम करेगा।
      पत्रकार वार्ता में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के स्टेट जोनल कोऑर्डिनेटर चौधरी मानवेंद्र पांडव, वरिष्ठ वरिष्ठ  नेता रुस्तम सिंह लोधी, क्षेत्र पंचायत सदस्य यदुराज सिंह पांडव, मोहम्मद रईस एमपी सिंह, चौधरी शिवराज सिंह, राकेश जमील उद्दीन, राकेश आदि  मौजूद रहे।
     उक्त कार्यक्रम की जानकारी इस संवाददाता के दूरभाष नंबर पर टेलिफोनिक वार्ता के दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के स्टेट जोनल कोऑर्डिनेटर चौधरी मानवेंद्र पांडव ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ