बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: विकास खंड क्षेत्र के बांदा बहराइच मार्ग स्थित शारदा सहायक खंड 28 हैदरगढ़ शिवगढ़ ड्रेन पर बने पुल में बनाए गए बाईपास में 3 वर्षों से पीछे के गांव में पानी भर रहा था। जिनकी सुविधाओं को देखते हुए पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष एमएलसी प्रतिनिधि चितवनिया विनय कुमार वर्मा ने जेसीबी लगवा कर सफाई करवाई।
आपको बता दें कि, विनय वर्मा ने बताया कि, विगत 3 वर्ष पहले बांदा बहराइच मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा शारदा सहायक खंड 28 हैदरगढ़ पर स्थित शिवगढ़ ड्रेन पर पुल निर्माण कार्य कराया गया था। कार्य संपन्न हो जाने के बाद बाईपास हटाना भूल गए, और अधूरा ही छोड़कर चले गए। जिसके कारण पिपरी से पीछे की लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायतों का पानी जलभराव कर खेतों को नुकसान कर रहा था। जिससे किसान त्राहि-त्राहि कर रहे थे। विभागीय लोगों से कई बार संपर्क किया गया। उच्च अधिकारियों को भी सूचना दी गई। किंतु किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया और 3 वर्षों से लगातार विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहुदा, देहली, बेड़ारु, चितवनिया, रायपुर, बैंती, पिपरी, ढेकवा, रीवा, बरियारपुर, ऐमापुर सहित लगभग दो दर्जन ग्राम सभाएं जलमग्न हो जाती है।
फसल का एक दाना भी किसानों के घर नहीं पहुंच पाता। कई बार उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद भी जब सफलता नहीं मिली, तो आज अपने निजी खर्च से यह ड्रेन के बाईपास खुदवाने का कार्य किया गया। वहीं विभाग की उदासीनता भी सामने आई। विगत 3 वर्षों से लगातार ग्रामीण मांग कर रहे थे, किंतु विभाग नींद से नहीं जागा।
इस अवसर पर भाजपा नेता ललित तिवारी, सोनू वर्मा राजकुमार आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ