रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भाई के साथ बाइक पर बैठकर मायके जा रही महिला उस समय घायल हो गई, जबकि काशो पहाड़पुर के पास लंगूर बंदर चलती बाइक पर कूद पड़ा। अनियंत्रित होकर वाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भाई और बहन दोनों को चोटें आई हैं।
आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक जनपद अमेठी के थाना फुरसतगंज के गांव केसरिया की रहने वाली कलावती 32 पत्नी संजय अपने भाई पप्पू के साथ बाइक पर बैठकर मायके रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गांव काशो पहाड़पुर जारही थी। गांव के पहुंचने से पहले वह एक पेड़ के नीचे से बाइक गुजरी तो लंगूर बंदर बाइक पर कूद पड़ा। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी, और भाई-बहन दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

0 टिप्पणियाँ