महराजगंज कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को कल नहीं मिल पाएगी बिजली।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: अवर अभियंता दीपक कुमार ने इस संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि, कल यानी 19 अगस्त 2020 बुधवार को 33 हजार विद्युत लाइन मेंटेनेंस होने के कारण विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दिन में 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक बाधित रहेगी।

     आपको बता दें कि, अवर अभियंता दीपक कुमार ने इस संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि, 33 हजार विद्युत लाइन में पेड़ की डाली टच होने के कारण विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। जिसके कारण 19 अगस्त 2020 दिन बुधवार को लाइन मेंटिनेस का काम इंजीनियरों तथा विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा दिन में 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा। जिसके तहत महराजगंज तहसील तथा ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को शाम 4:00 बजे के बाद ही विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।

    उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि, आगामी 20 अगस्त 2020 दिन बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर कैंप लगाया जाएगा। जिसके तहत उपभोक्ताओं की समस्याओं को निस्तारित महराजगंज पावर हाउस में किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ