रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल विहारी बाजपेई जी की दुतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा एवं पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर माता दीन पासी द्वारा महराजगंज में किया गया। जिसमें स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर माला एवं दीपक जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आपको बता दें कि, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपई के जीवन पर प्रकाश डाला, वहीं भाजपा नेता एवं अधिवक्ता लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव ने बाजपेयी जी के स्मरण बताए।
इस मौके पर आरएसएस के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी, भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, पूर्व शासकीय अधिवक्ता लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष मंशाराम सिंह, शिव शंकर शुक्ला, शक्ति रस्तोगी, विनोद त्यागी, राघवेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, रामनेश तिर्वेदी सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ