रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कोतवाली पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी घटना होने से बच गई। जबकि खून खराबे पर उतारू दो पक्षों के बीच मारपीट होने की खबर मिलते ही कोतवाल अरुण कुमार सिंह मय फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए और मारपीट कर रहे दोनों पक्षों के 7 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर थाने ले आई है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे मूड़ू मजरे अतरेहटा गांव में बीती रात बच्चों बच्चों के बीच हुई, कहासुनी को लेकर दो पक्ष लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए। जिसमें एक पक्ष से कस्बा महराजगंज के रहने वाले सुफियान पुत्र रईस, कुर्बान उर्फ शेरा पुत्र सुफियान, वहीं दूसरे पक्ष के नौशाद पुत्र शौकत अली, इरफान पुत्र उस्मान, खुर्शीद पुत्र अली रजा समेत एक दर्जन लोग मारपीट पर उतारू थे। सूचना मिलते ही कोतवाल अरुण कुमार सिंह परी टीम के साथ आया देख मारपीट पर उतारू लोगों में भगदड़ मच गई। लेकिन पुलिस ने मौके पर 5 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और उन्हें हिरासत में लेकर धारा 151 के तहत चालान कर दिया।
ग्रामीणों में इस बात की चर्चा रही कि, अगर मौके पर कोतवाली प्रभारी न पहुंच जाते, तो कोई बड़ा हादसा हो जाता।

0 टिप्पणियाँ