रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये तहसील/ब्लाक स्तर पर उद्योग विभाग द्वारा औद्योगिक आस्थान व मिनी औद्योगिक आस्थान स्थापित किए गये है, जिसमें रिक्त भूखण्ड उद्यमियों को आवंटित किये जाते हैं।
आपको बता दें कि, वर्तमान में औद्योगिक आस्थान बछरावां में रिक्त भूखण्डों/शेडों की संख्या 02, मिनी औद्योगिक आस्थान शिवगढ़ में सभी वर्गो के लिए रिक्त भूखण्डों की संख्या 13, मिनी औद्योगिक आस्थान ऊँचाहार में रिक्त भूखण्डों की संख्या 4 जिसमें एक भूखण्ड अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए आरक्षित है तथा मिनी औद्योगिक आस्थान डलमऊ में रिक्त भूखण्ड सं 03 जिसमें तीनों भूखण्ड अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए आरक्षित है।
उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि, ऐसे उद्यमी जो उद्योग लगाने के इच्छुक हो, एक माह के अन्दर आवेदनपत्र कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र में प्रस्तुत करें। आवंटन एवं इससे सम्बन्धित प्रक्रिया की जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, रायबरेली से सम्पर्क करें।

0 टिप्पणियाँ