रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज थुलवांसा गांव में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के लिए राहत की भी खबर है, कि जब आरटीपीसीआर जांच में कोतवाल महराजगंज और क्षेत्राधिकारी कार्यालय की महिला आरक्षी, जो संक्रमित पाई गई थी। दोबारा टेस्ट होने पर दोनों लोग नेगेटिव आए हैं। फिर भी दोनों लोगों को फिलहाल कोरनटाइन में ही रहने की सलाह दी गई है।
आपको बता दें कि, उधर स्वास्थ्य विभाग ने अपने अभियान में तेजी लाते हुए अलीपुर गांव में टीम भेजकर 14 लोगों का आरटीपीसीआर और 24 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट द्वारा परीक्षण किया गया, कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया। जबकि सीएचसी में भी 10 rt-pcr चेकिंग की गई। ब्लॉक प्रभारी कमल श्रीवास्तव ने बताया कि, संक्रमित पाए गए लोगों में उनके गांव में टीम भेजकर सर्वे कराया गया है। जिसमें अलीपुर गांवों में 104 घरों में 567 व्यक्तियों, वहीं राघोपुर गांव में 278 घरों के 1294 लोगों तथा हलोर में 197 घरों के 1077 लोगों का सर्वे कराया गया है। उन्होंने दावा किया है कि, विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर संक्रमित पाए गए लोगों के गांव का सर्वेक्षण तथा लक्षण पाए जाने वाले लोगों का परीक्षण भी किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ