महराजगंज में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बृहस्पतिवार को लगने वाला विद्युत कैंप स्थगित।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कस्बा सहित आसपास क्षेत्र के गांवों में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विद्युत विभाग के द्वारा यह फैसला लिया गया कि, बृहस्पतिवार को एक ही छत के नीचे विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए लगने वाला कैंप स्थगित कर दिया गया है।

     आपको बता दें कि, इन्हौना हैदरगढ़ रोड पर विद्युत उप केंद्र महराजगंज में गुरुवार को उपभोक्ताओं की शिकायत निवारण के तहत कैंप लगाकर एक ही छत के नीचे बिजली संबंधी समस्याओं का त्वरित निस्तारण हेतु कैंप आयोजित किया जाता रहा है, जिसे विद्युत विभाग द्वारा कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी विद्युत विभाग के एसडीओ आशीष कुमार श्रीवास्तव और अवर अभियंता अवनीश कुमार ने इस संवाददाता को दी है। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि, प्रतिदिन महराजगंज विद्युत पावर हाउस के कार्यालय पहुंचकर समयानुसार बकाएदार अपना बिल जमा करा सकते हैं।


  उधर एसडीओ आशीष कुमार श्रीवास्तव और अवर अभियंता दीपक कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि, विद्युत पावर हाउस ओसाह के अंतर्गत आने वाले गांव पारा कला में 26 बकायेदारों का विद्युत विच्छेदन किया गया है, जिसका 6 लाख 58 हजार 859 रुपए बिल बकाया था, जिसमें से 2 बकायेदारों ने 24 हजार रुपए बकाया बिल जमा कराया है। उन्होंने यह भी बताया कि, विद्युत विच्छेदन अभियान के अंतर्गत महराजगंज कस्बे में भी 10 बकायेदारों का विच्छेदन किया गया है। जिसका 1 लाख 56 हजार 724 रुपए बिल बकाया था, इनमें से 26 हजार रुपए राजस्व जमा हुआ है।

    इस मौके पर पवन टीजी सेकंड, अशोक टीजी सेकंड, पंकज टीजी सेकंड, रवि श्रीवास्तव, बृजेंद्र लाइनमैन, हार्दिक, रमेश कुमार वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ