कुएं में मिला विगत चार दिनों से गायब महिला का शव।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम गांव निवासिनी एक महिला, जो 4 दिन पूर्व से गायब थी, शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से बरामद हुआ। 

      आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम निवासिनी शिवकुमारी पत्नी रमेश कुमार उम्र लगभग 42 वर्ष विगत 4 दिनों से घर से गायब थी, जिनकी तलाश घर वाले एवं पुलिस के द्वारा की जा रही थी, तभी आज खेतों में काम कर रही एक महिला को नजदीकी कुआं से कुछ गंध महसूस हुई, जिसकी सूचना उसने ग्राम प्रधान को दी, देखने पर पता चला उसमें किसी का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया है कि, संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद हुआ है, मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ