निजी नर्सिंग होम खोलने के लिए खरीदी थी भूमि
नवरात्र में भूमि पूजन कर नर्सिंग होम का करना था निर्माण
रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: लखनऊ- प्रयागराज राजमार्ग पर कुंदनगंज गांव के निकट बीती रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में टकरा जाने से 28 वर्षीय हॉस्पिटल संचालक की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने आनन फानन जेसीबी से कार को निकलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक हॉस्पिटल संचालक की मौत हो चुकी थी। बछरावां पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार हॉस्पिटल संचालक प्रशांत सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी जोहवा शर्की थाना हरचंदपुर बालाजी हॉस्पिटल महराजगंज रोड स्थित बछरावां सभी काम निपटा कर घर जा रहा था। अचानक कुंदनगंज गांव के निकट ट्रक से कार टकरा गई, जिसमें हॉस्पिटल संचालक कार में फस गया, और गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही आज सुबह से ही बछरावां तथा आसपास क्षेत्रों से प्रशांत सिंह के मिलने वालों लोगों का हुजूम मौके पर इकट्ठा हो गया, और घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग गमगीन दिखाई दिए। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।



0 टिप्पणियाँ