SHO हरिशंकर प्रजापति ने ऐसा क्या किया जिस पर SP स्वप्निल ममगई ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

लालगंज/रायबरेली: हाल ही में हरिशंकर प्रजापति को लालगंज थाने का कार्यभार सौंपा गया था, एसएचओ प्रजापति अपने कार्यों का सही ढंग से निर्वाहन भी कर रहे थे, और थाना सुचारू रूप से चला रहे थे, लेकिन आज एक छोटी सी गलती उनपर भारी पड़ गईं।

    आपको बता दें कि, रविवार को पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया था, जिस पर परिवारीजनों व ग्रामीणों ने थाने का घेराव करके अपना रोष जताया व दो पुलिस वालों पर युवक को बुरी तरह से मारने की आरोप लगाया गया। परिवारीजनों का आरोप है कि, 2 पुलिस वालों के मारने से ही युवक की हत्या हुई हई, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं, और अगर जांच में दोषी पाए जाने वाले पर दंडनात्मक कार्यवाही करने की बात कही गई है।

    उधर पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने यह मानते हुए कि, अवैध रूप से आरोपी को रखा गया था, मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही करते हुए लालगंज थाना प्रभारी हरिशंकर प्रजापति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ