बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैंती में पशु चर चारागाह की जमीन पर चल रहे अवैध निर्माण को राजस्व विभाग ने गिरवा दिया है।
आपको बता दें कि, ग्राम पंचायत बैंती के मथुरा नगर में भूमाफिया द्वारा चारागाह की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था। जिसकी जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी महराजगंज विनय कुमार मिश्रा ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए मौके पर हल्का लेखपाल अभिषेक पटेल को भेजकर किए जा रहे अवैध निर्माण को गिरवा दिया है।।
तहसील प्रशासन द्वारा की गई इस बड़ी कार्यवाही से भू माफियाओं में हड़कम्प मच गया है। हल्का लेखपाल अभिषेक पटेल ने बताया कि, ग्राम पंचायत बैंती में पशुचर चारागाह की जमीन पर गांव के ही सुखराम पुत्र रामदेव गाटा संख्या 161 पर अवैध निर्माण कर रहे थे। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी महराजगंज को दिया था।
उपजिलाधिकारी के आदेश पर अवैध निर्माण को गिरवा दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ