रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय अनुशासन मंत्री ज्ञान प्रकाश तिवारी ने सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया।
आपको बता दें कि, प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि, प्रदेश में हत्याओं के सिलसिले रुकने के नाम नहीं ले रहे है, पिछले वर्ष योगी सरकार को प्रदेश में हो रही निरंतर हत्याओं (ब्राह्मण हत्या, पत्रकारों की हत्या, वकीलों की हत्या, मारपीट, महिला उत्पीड़न) पर सरकार का ध्यान केंद्रित करने को लेकर सरकार को कई बार जागरूक किया गया। लेकिन इसके बावजूद भी उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। यह बहुत ही चिंतन का विषय है।
सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए, जिससे अपराधियों के प्रति शक्त कानून बनाने एवं दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने के संदर्भ में विचार किया जा सके। किन्तु सत्ता में बैठे योगी महराज एवं उनकी टीम पर अपराधियों पर अंकुश लगाने के मामले को लेकर कोई असर नहीं हो रहा है और नहीं किसी भी प्रकार कि प्रतिक्रिया दी जा रही है।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि, सरकार को इस ओर सोचना चाहिए कि, कहीं ना कहीं अपराधी सरकार की छवि को खराब कर रहे हैं और आज कहीं न कहीं लापरवाही की वजह से अपराधियों के मनोबल इतने बढ़ते गए की आम आदमी से उपर उठकर अपराधी प्रशासन पर भी कहर ढा रहे है। जिस प्रकार प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है उससे यह कहना गलत नहीं होगा कि, उत्तर प्रदेश की सरकार अपराध रोकने में बिफल हो रही है।
उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा है कि, सरकार को इस ओर सख्त से सख्त कानून बनाकर इन अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कराएं, जिससे आम जनमानस में सरकार के प्रति छवि अच्छी बनी रहे।

0 टिप्पणियाँ