लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का किया पूरी तरह से पालन, मास्क लगाकर ही पहुंचे लोग
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वालों का किया गया थर्मल स्कैनिंग बाटें गए मास्क व सैनिटाइजर
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सदर विधायका आदिति सिंह ने कहा है कि, उनके पिता ने जो राजनीतिक शिक्षा उन्हें दी है, वह उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसी पूजी के बल पर रायबरेली जिले की महान जनता की सेवा करने का संकल्प उन्होंने लिया है। उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय अखिलेश सिंह प्रकाशपुंज की तरह हर मोड़ पर उनका मार्गदर्शन करते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, जब नियत साफ हो, तो हर जगह कामयाबी ही मिलती है। उन्होंने जनता जनार्दन की सराहना करते हुए कहा कि, कठिन वक्त में भी जिस प्रकार लोगों का प्यार और सहयोग तथा आशीर्वाद, जो उन्हें और उनके परिवार को मिला है, इसके लिए वह सदैव ही रायबरेली की जनता के प्रति कृतज्ञ रहेंगी। सदर विधायका ने अपने पैतृक गांव लालूपुर चौहान में पूर्व सदर विधायक दिवंगत अखिलेश सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में बोल रही थी।
आपको बता दें कि, लालूपुर चौहान सहित जिले के एक दर्जन स्थानों पर दिवंगत पूर्व विधायक की प्रथम पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित हुए थे। मुख्य कार्यक्रम विधायक के पैतृक निवास लालूपुर चौहान में आयोजित किया गया था। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करते हुए बड़ी तादात में लोग आए और दिवंगत पूर्व सदर विधायक अखिलेश सिंह के आदमकद चित्रपर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन इस प्रकार किया गया था कि, कहीं भीड़ न जुटने पाए। हालांकि इस आयोजन में जनपद रायबरेली के ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई अन्य जनपदों से भी लोग अखिलेश सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सदर विधायिका आदिति सिंह ने कहा कि, उन्होंने शिक्षा ग्रहण करने के दौरान नहीं सोचा था, कि उन्हें राजनीति में आना पड़ेगा। लेकिन पिता अखिलेश सिंह की प्रेरणा से उन्हीं की देखरेख में उन्होंने जनता की सेवा करना, लोगों के दुख सुख में शामिल होना प्रारंभ किया और अंततोगत्वा उनके पिता ने ही रायबरेली सदर सीट से विधायक का चुनाव लड़वाया। पिता की स्मृतियों को याद करते हुए भावुक हो गई आदिति सिंह ने यह भी बताया कि, चुनाव के दौरान उनके पिता गंभीर रूप से अस्वस्थ हो गए, जिन्हें देखने वह लखनऊ हॉस्पिटल पहुंच गई। जिस पर अखिलेश सिंह ने नाराजगी जताते हुए उन्हें यह कहते हुए कि, हमारी चिंता ना करो, हमें कुछ नहीं होगा। तुम सीधे रायबरेली जाकर चुनाव क्षेत्र में अपनी जनता से मिलकर उनका आशीर्वाद लो। वह जल्द ठीक होकर चुनाव प्रचार में खुद लगेंगे। जिसके बाद पिता की आज्ञा को मानते हुए आदिति रायबरेली लौट आई और उन्होंने चुनावी प्रचार शुरू कर दिया। इसी क्रम में पिता की मृत्यु के 1 साल बीतने पर उन्होंने कहा कि, उन्हें विश्वास ही नहीं है कि, उनके पिता उन लोगों को छोड़कर चले गए हैं। बल्कि हर कार्य में उन्हें यह महसूस होता है कि, उनके पिता सदैव उनके साथ खड़े हैं। अदिति सिंह ने यह भी कहा कि, वह संघर्षों से डरने वाली या भागने वाली नहीं है। पिछले दिनों हुई कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, जब उनके क्षेत्र की जनता को सताने के लिए षड्यंत्र रखे गए, तो उनके अंदर ना जाने किस शक्ति का संचार हुआ कि, उन्होंने मौके पर जाकर संघर्ष छेड़ा और उन्हें इसमें कामयाबी भी मिली। उन्होंने पुनः दोहराया कि, रायबरेली की जनता ने जिस तरह जिले में लालूपुर चौहान का झंडा बुलंद किया है। इस झंडे को कभी वह झुकने नहीं देंगी। उन्होंने राजनैतिक क्षेत्र में सदैव प्रेरणा और साहस बनाए रखने के लिए अपनी मां वैशाली सिंह और छोटी बहन दिव्यांशी सिंह के साथ-साथ अपने पति विधायक अंगद सिंह की विशेष रुप से सराहना की तथा क्षेत्र के उन वरिष्ठजनो, युवाओं, महिलाओं तथा पिता के जमाने से परिवार के प्रति लगाव रखने वाले सभ लोगों का भी आभार जताया है, और कहा कि, उन्हे हर जाति हर धर्म और हर क्षेत्र के लोग सहयोग देते आए हैं, और उन्हें इस बात पर खुशी है, कि वह किसी जाति विशेष, किसी मजहब विशेष की राजनीति नहीं करती हैं। बल्कि सारे समाज को एकजुट करके आगे बढ़ने की बात को सोचती है। इसी क्रम में स्वर्गीय अखिलेश सिंह की पत्नी और सदर विधायिका आदिति सिंह की मां वैशाली सिंह ने श्रद्धांजलि देने आए सभी लोगों का आभार जताया है, और कहा कि, उनके पति दिवंगत अखिलेश सिंह ने पूरे जीवन गरीबों, दलितों, मजलूमों, शोषितों और बेसहारा लोगों की लड़ाई लड़ने में अपना जीवन बिताया है, और रायबरेली जनपद की पूरी जनता उनके लिए अपने परिवार जैसी है। जिले भर के लोगों से मिल रहे अपार स्नेह और सहयोग के लिए उन्होंने सब का आभार जताया है, और विश्वास दिलाया कि, उनका परिवार दिवंगत अखिलेश सिंह के पद चिन्हों पर चलता हुआ हमेशा जनता की सेवा करता रहेगा। कार्यक्रम में आदिति सिंह के पति और पंजाब से विधायक अंगद सिंह ने स्वर्गीय अखिलेश सिंह की चर्चा करते हुए कहा कि, उन्हें जिस प्रकार से उनके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी मिल रही है। उससे यह साबित होता है कि, वह विराट व्यक्तित्व के व्यक्ति थे। जिन्होंने जनता के लिए जीना और जनता के लिए ही मरना अपना सिद्धांत बना रखा था। उन्होंने आदिति सिंह द्वारा अपनाई गई कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि, वह भी राजनीतिक परिवार से जुड़े हैं। जिस प्रकार आदित्य सिंह का कार्य व्यवहार देख रहे हैं। उससे वह काफी संतुष्ट हैं। कार्यक्रम में सदर विधायक आदिति सिंह की छोटी बहन दिव्यांशी सिंह ने भी सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि, उन लोगों का लक्ष्य सदर विधायक अखिलेश सिंह के दुख सुख में साथ देने वाले जनपद भर के लोगों को एक कड़ी में जोड़कर उनकी सेवा करना उनका लक्ष्य है। रायबरेली जिले की तरक्की और शांतिपूर्ण माहौल में यदि किसी ने खलल डालने की कोशिश की, तो जनता जनार्दन के सहयोग से उनका परिवार ऐसे तत्वों के विरुद्ध लड़ाई लड़ता रहेगा। इस मौके पर सदर विधायक प्रतिनिधि कमल श्रीवास्तव, बछरावां क्षेत्र के पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य राम शंकर चौधरी, जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात साहू, महराजगंज के वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब संरक्षक सुभाष पांडेय, अमावा ब्लाक प्रमुख भगवती सिंह, परिगवां के पूर्व प्रधान जयप्रकाश तिवारी, पूर्व शिक्षक प्रेम शंकर मिश्रा, कप्तान सिंह, पूर्व प्रधान अवध बिहारी जायसवाल, प्रधान बृजेश सिंह, प्रधान रामखेलावन स्वर्णकार, प्रधान प्रतिनिधि राम केदार मौर्य, तमहीद खां, प्रभारी एडीओ पंचायत अतीक अहमद उर्फ मुन्ना, वकील अहमद खां, प्रधान हनुमान सिंह, रामराज सिंह, रणविजय सिंह, पूर्व प्रधान श्यामू सिंह, राजेश सिंह, अमरेश सिंह, गोपाल श्रीवास्तव, भंवर सिंह चौधरी, मास्टर लल्लू सिंह, मुशीर अहमद, अमरनाथ सिंह, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव, प्रधान किशन यादव, कोटेदार राज बहादुर मौर्य, अजय श्रीवास्तव प्रधान सारीपुर समेत बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।











0 टिप्पणियाँ