रायबरेली: निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण उ0प्र0 के माध्यम से भारत सरकार द्वारा संचालित प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक तथा मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजनाओं के आॅनलाईन आवेदनों की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर 2020 तथा संस्था के स्तर से वेरीफिकेशन की अन्तिम तिथि 15 नवम्बर 2020 घोषित कर दी गयी है।
आपको बता दें कि, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण उ0प्र0 के अनुपालन में जनपद में संचालित समस्त अनुदानित/मान्यता प्राप्त मदरसों/ विद्यालयों/महाविद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य/प्राचार्यगण एवं अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि, भारत सरकार की छात्रवृत्ति वेबसाइट जिजचरूध्धेबीवसंतेीपचेण्हवअण्पद में छंजपवदंसैबीवसंतेीपच च्वतजंस पर उपलब्ध साफ्टवेयर में दी गयी व्यवस्था व निर्गत समय सारणी के अनुसार छात्रवृत्ति हेतु समस्त कार्यवाही ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं हेतु केन्द्र पुरोनिधानित छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत भारत सरकार की वेबसाइट जिजचरूध्धेबीवसंतेीपचेण्हवअण्पद में छंजपवदंसै बीवसंतेीपच च्वतजंस पर आवेदन करने वाले छात्र/छात्राए राज्य सरकार की छात्रवृत्ति बीवसंतेीपचण्नचण्दपबण्पद पर आवेदन नही करेंगे एवं सम्बन्धित शिक्षण संस्था यह ध्यान देंगे कि, सम्बन्धित छात्र/छात्रा आपके मदरसे/विद्यालय में नियमित रूप से अध्ययनरत हों।

0 टिप्पणियाँ