रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की रहने वाली एक युवती ने अपने पड़ोसी के खिलाफ गाली गलौज और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आपको बता दें कि, पुलिस को दिए गए तहरीर में गांव निवासिनी शैलजा सिंह ने आरोप लगाया है कि, उनके गांव के त्रिवेणी सिंह पुत्र शारदा सिंह ने उन्हें गाली गलौज देते हुए मारा पीटा। जिससे उन्हें चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, मामले की जांच करा कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ