रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस मामले में गुरूवार को एक नया मोड़ अया है। कांग्रेस ने बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा को इस घटना का जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
अयोध्या कोतवाली में दी गई तहरीर
यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला ने राजीव त्यागी की मौत के मामलें में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ आयोध्या कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होने संबित पात्रा पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। शरद शुक्ल का आरोप है कि, संबित पात्रा ने दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव त्यागी पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद से ही उनकी तबियत खराब हुई, और फिर उनका निधन हो गया। फिलहाल पुलिस पहले मामले की जांच करेगी।
आपको बता दें कि, बुधवार शाम बेंगलूरू हिंसा को लेकर आज तक टीवी चैनल पर बहस चल रही थी। जिसमें कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी और बीजेपी की तरफ से राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भाग ले रहे थे। जैसे ही ये डिबेट खत्म हुई उसके कुछ मिनटो बाद ही राजीव त्यागी को तकलीफ शुरू हुई और वह बेहोश हो गए। उन्हें गाजियाबाद स्थित यशोदा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। त्यागी के निधन के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेताओं समेत कई नामी हस्तियों ने शोक प्रकट किया है।
सोशल मीडिया पर भी उठ रही है संबित पात्रा की गिरफ्तारी की मांग
राजीव त्यागी की मौत के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स संबित पात्रा के लहजे और भाषा की तीखी आलोचना कर रहें है। कई यूजर्स ने पात्रा को सीधे-सीधे त्यागी की मौत का जिम्मेदार ठहराया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। हालांकि संबित पात्रा ने राजीव त्यागी की मौत पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा था कि, ईश्वर उनको अपने चरणो में स्थान दे।

0 टिप्पणियाँ