ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख ने किया ध्वजारोहण।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजा रोहण किया।

     आपको बता दें कि, श्री सिंह ने देश की आजादी में शहीद हुए लोगों को याद करते हुए कहा कि, उनके बलिदान को भारत की भावी पीढ़ी कभी भुला नहीं सकती। देश आजाद है, आजाद रहेगा, जो शिक्षा हमें बापू ने दी है। उसका हम पालन करते रहेंगे।

    आपको बता दें कि, उन्होंने क्षेत्र पंचायत के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को भी मुबारकबाद देते हुए कहा कि, सभी अपने अपने दायित्वों के प्रति सजग रहें। इसी से क्षेत्र और देश प्रदेश का विकास संभव है। इस मौके पर वीडियो प्रवीण कुमार पटेल, एडीओ पंचायत विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ