प्रेस क्लब महराजगंज के संरक्षक ने फीता काटकर किया इंडियन मेडिकल स्टोर का शुभारंभ।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: मरीजों व तीमारदारों को विशेष सुविधा व रीआईती दामों पर दवा देने के लिए ऐसे मेडिकल स्टोरों की कस्बे में नितांत आवश्यकता थी, जिसकी कमी इंडिया मेडिकल मेडिकल स्टोर ले दूर कर दी है। यह उद्गार आज महराजगंज कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने नेशनल मेडिकल स्टोर का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए प्रेस क्लब महराजगंज के वरिष्ठ संरक्षक सुभाष पांडेय व अनिल जायसवाल व्यक्त किए है। 

    आपको बता दें कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज के सामने 20 अगस्त 2020 को नेशनल मेडिकल स्टोर का उद्घाटन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए धूमधाम से किया गया। तो वहीं नेशनल मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर तौफीक कुरैशी ने उद्घाटन के दौरान कहा कि, क्षेत्र से आने वाले तीमारदारों व मरीजों को रियायती दामों पर दवा दी जाएगी। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, इम्तियाज अली, दिलीप जायसवाल, विजय धीमान, मनोज कुमार, महामंत्री शिवाकांत अवस्थी, युवा सपा नेता अली अमजद, मोहम्मद मुबीन, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद कदीर, मोहम्मद अनीस, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद तारिक, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ