वनमंत्री दारा सिंह चौहान का किया स्वागत।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

ऊँचाहार/रायबरेली: भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिलाष चन्द्र कौशल द्वारा प्रदेश सरकार में वनमंत्री  और भाजपा के पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारासिंह चौहान का स्वागत बटोही में किया गया।


   आपको बता दें कि, अभिलाष चन्द्र कौशल के द्वारा ऊँचाहार विधानसभा में कोरोना संकट में राहत किट के वितरण और पर्यावरण के लिए उनके द्वारा वृक्षारोपण अभियान का संज्ञान डीएफओ तुलसीदास शर्मा द्वारा कराए जाने पर इन कार्यों की सराहना करते हुए वनमंत्री ने अभिलाष कौशल को क्षेत्र का रोलमॉडल बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया, साथ ही कौशल से अपेक्षा की है कि, इसीतरह वे जनसेवा के कार्य को प्राथमिकता से करते हुए ऊँचाहार विधानसभा में पार्टी को मजबूत बनाएंगे।

   डीएफओ तुलसीदास शर्मा ने कौशल के 15 हजार वृक्षों के रोपण में पूरा सहयोग करने का वचन दिया। इस अवसर पर डीएफओ तुलसीदास शर्मा, एसडीओ बी एम शुक्ला, आरओ डलमऊ हरिओम श्रीवास्तव सहित वनविभाग के अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ