रजनीकान्त आवस्थी
रायबरेली: समाजवादी चिंतक, स्वतन्त्रता सेनानी, लोकतंत्र रक्षक सेनानी, पूर्व मन्त्री जमुना प्रसाद बोस के निधन से समाजवादी पार्टी ने संघर्षशील योद्धा खो दिया है। पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में शोकसभा की गई, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गयी। जिलाध्यक्ष इ. वीरेन्द्र यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि जमुना प्रसाद बोस बाँदा जनपद से चार बार विधायक, तीन बार मन्त्री रहे। बोस जी ने एक कर्मयोगी के रूप में जीवन बिताया, वे ईमानदारी, सादगी और त्याग की मूर्ति थे। समाजवादी आन्दोलन के इतिहास और भविष्य में उनकी कर्मठता सदैव याद रहेगी। 95वर्षीय जमुना प्रसाद बोस आजाद हिन्द फौज में भी रहे और डा0 लोहिया के परम अनुयायी थे। जिला महासचिव मो0 अरशद खान, कोषाध्यक्ष श्रवण चैधरी, उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासी, हाजी मो0 इलियास, रामसेवक वर्मा, शिवशंकर चैधरी, दिनेश पाल, राजेश मौर्य, जिला सचिव राजेन्द्र यादव, वीरेन्द्र बहादुर, मो0 सलीम, रंजीत यादव, नरेन्द्र सिंह, चन्द्रराज पटेल ‘बाले’, मो0 फहीम, अरविन्द निमल ने जमुना प्रसाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त किया। विधायक डा0 मनोज पाण्डेय, पूर्व विधायक रामनरेश यादव, देवेन्द्र प्रताप सिंह, रामलाल अकेला, सुरेन्द्र विक्रम सिंह, श्याम सुन्दर भारती, आशा किशोर, पूर्व अध्यक्ष राम बहादुर यादव, रामदेव यादव, मुकेश रस्तोगी, डी.पी. पाल, ओ.पी. यादव, राजेन्द्र प्रधान ने जमुना प्रसाद बोस के निधन पर दुःख प्रकट किया।
इस अवसर पर मो0 इरफान, ब्रजेश यादव, संदीप कुमार, मिर्जा सुल्तान बेग, विनोद यादव, मो0 वसीम, गोविन्द सिंह, शिवमोहन, दिनेश केसरूवा, मनीश गौतम, अभिषेक अकेला आदि लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख की घड़ी में दुःख सहने की क्षमता प्रदान करें।

0 टिप्पणियाँ