तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने 2 घंटे जाम रखा सड़क मार्ग।। Raebareli news ।।

 बाइक के तेज रफ्तार होने से गंभीर दशा में बाइक सवार

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुरुआ पश्चिम गांव बाईपास मार्ग पर देर शाम 8:30 बजे मेड़ईखेड़ा गांव के निकट तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने गांव के 25 वर्षीय युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बाईपास पर पूरी तरह से हाईवे को जाम कर दिया। तकरीबन 2 घंटे तक रहा हाईवे जाम रहा।  मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस में सीओ समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों से जाम खुलवाया एवं शव को कब्जे में ले लिया है, और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    आपको बता दें कि, बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुरुआ पश्चिम गांव बाईपास मार्ग पर थाना क्षेत्र के ही समोधा गांव का रहने वाला हिमांशु सिंह पुत्र रिंकू सिंह देर शाम लगभग  8:30 बजे मोटरसाइकिल से गांव जा रहा था, तभी मेड़ईखेड़ा गांव के निकट पैदल घर जा रहे रिंकू 22 पुत्र महेश को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ