महराजगंज क्षेत्र में फिर मिला 35 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव अब तक 87 लोग संक्रमित तीन की मौत।। Raebareli news ।।



रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: सीएचसी महराजगंज में कोरोना जांच के दौरान एक और 35 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया। लगातार तीसरे दिन पॉजिटिव पाए गए तीन लोगों की तादाद को मिलाकर अब तक ब्लॉक क्षेत्र में 87 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि, 3 मरीजों की मौत भी हो गई है। 

   आपको बता दें कि, आज सीएचसी मुख्यालय पर एंटीजन किट टेस्ट के द्वारा कराई गई जांच में हसनपुर गांव का रहने वाला 35 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। आज यहां 25 लोगों का टेस्ट किया गया था, यह जानकारी सीएचसी में तैनात ब्लॉक कोरोना प्रभारी कमल श्रीवास्तव ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ