रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली पुलिस ने रास्ते से आने जाने वाली लड़कियों से छेड़खानी करने पर एक अभियुक्त को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि, पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक मनचला, जो कस्बा महराजगंज के वार्ड नंबर 10 का रहने वाला है। जिसका नाम तजम्मूल पुत्र यूनुस बताया गया है। महराजगंज कोतवाल श्री राम को मिली गुप्त जानकारी के मुताबिक अभियुक्त पाली गांव के एक नहर की पुलिया के पास अक्सर छिपा रहता था, और आने जाने वाली लड़कियों से छेड़खानी करता था। कोतवाल ने हलका दारोगा जमुना प्रसाद त्रिपाठी को मौके पर भेजा, तो शिकायत सही निकली और अभियुक्त आने जाने वाली लड़कियों और महिलाओं से छेड़खानी करते मिला। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया है। मामले में कोतवाल श्रीराम का कहना है कि, महिलाओं से अभद्रता करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ