रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव अजीजगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला में दबंगों ने एक किशोरी की जमकर लात घूंसों से पिटाई करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि, पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में गांव निवासी अयोध्या प्रसाद की पुत्री कामिनी ने आरोप लगाया है कि, वह अपने घर के सामने बैठी थी, तभी पड़ोस के अनुज पुत्र रामसेवक ने आकर उसे गालियां देना शुरू कर दिया। जब उसने मना किया तो अनुज के पिता रामसेवक, रोहित और राजकुमार पुत्रगण रामसेवक ने उसे गिरा गिरा कर लात घूंसों से जमकर पीटा, जिससे उसको गहरी चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों दबंगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है, पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।

0 टिप्पणियाँ