ब्यूरो रिपोर्ट
जयपुर: राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर में एक ही परिवार के चार लोगों ने सामूहिक आत्महत्या की है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना कानोता थाना इलाके के जामडोली की बताई जा रही है। माता-पिता और दो बच्चों ने सामूहिक आत्महत्या की है।
आपको बता दें कि, अब सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे है। FSL को भी मौके पर बुलाया गया है, सुसाइड करने वालों में ममता सोनी, भारत सोनी, अजित और यशवंत सोनी शामिल है। इन सभी ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया है। आत्महत्या करने की वजह कर्जे और आर्थिक तंगी बताई जा रही है।

0 टिप्पणियाँ