सरकार की दिव्यांगजन भरण पोषण अनुदान योजना द्वारा दिव्यांगजन को अब मिल रहे है 500 प्रतिमाह

 

फोटो-दिव्यांगजन ट्राईसाईकिल व बेसाखी के साथ खुशी से

दिव्यांगजनों को सशक्त व आगे बढ़ाने में सरकार की लाभ परक योजनाए है कारगर 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: प्रदेश के दृष्टिवाधित, मूक, बधिर, मानसिक तथा शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों जिनका जीवनयापन के लिए स्वयं का न तो कोई साधन है, और न ही वे किसी प्रकार का ऐसा परिश्रम कर सकते हैै, कि भरण-भोषण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांग भरण पोषण अनुदान योजना के अन्तर्गत पूर्व में पेंशन वृद्धि 300 प्रति माह से अब बढ़कर 500 प्रति माह मिल रही है। इसके अलावा शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण क्रय हेतु अनुदान भी दिया जाता है। दिव्यांग व्यक्तियों से विवाह करने पर प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत दम्पत्तियों में युवती के दिव्यांग होने की दशा में रूपये 20000/- दम्पत्तियों में युवक के दिव्यांग होने की दशा में रूपये 15000/- तथा युवक या युवती दोनो के दिव्यांग होने की दशा में रूपये 35000/- प्रदान की जाती है। उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को 5 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर देश में अग्रणी है।

     आपको बता दें कि, जनपद रायबरेली के खीरो, लालगंज आदि दूरदराज क्षेत्र से जनपद मुख्यालय पर आये  दिव्यांगजन कल्लू, मो0 इरफान, देवसरन आदि ने बताया कि, उन्हें ट्राईसाईकिल व बेसाखी सरकार के दिव्यांगजन विभाग से प्राप्त हुई है। जो कि, उनके जीवन को अच्छा व उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित कर रही है। वे प्रतिदिन रोजमर्ररा के दिनों के कार्य नही कर पा रहे थे। दूसरे पर आश्रित थे, अब उन्हें ट्राईसाईकिल के माध्यम से परिवार के भरण पोषण के आवश्यक वस्तु बाजार से लाने में आसानी है। वे अपने छोटे बच्चों को भी ट्राईसाईकिल के माध्यम से उसे विद्यालय छोड़ते है और लेकर भी आ सकते है। सरकार की दिव्यांगजन विभाग द्वारा दी गई लाभ परक योजनाए दिव्यांगजनों के लिए लाभदायक के साथ ही उसको सशक्त करने में भी कार्यगार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ