रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के टीसाखानापुर गांव में पागल कुत्ते ने दुकान पर सामान लाने गई 7 साल की बच्ची पर हमला कर बुरी तरह नोच डाला। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी संतराम की 7 वर्षीय पुत्री विमलेश गांव के ही एक दुकान पर खाने पीने का सामान लेने गई थी। सामान लेकर वह लौट ही रही थी कि, सामने से आ रहे पागल कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया, और उसके पेट और जांघ के हिस्सों को बुरी तरह नोच लिया। आसपास के लोग लाठियां लेकर दौड़े तब जाकर बच्ची की जान बची। गंभीर रूप से घायल विमलेश को सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

0 टिप्पणियाँ