महराजगंज क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना आज भी रहा जारी।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला आज भी जारी रहा। जबकि सीएचसी महराजगंज के अंतर्गत इमामगंज मजरे ज्योना में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। जिसकी जांच रायबरेली में हुई थी। उसको स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। 

    आपको बता दें कि, इमामगंज ज्योना गांव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति का रायबरेली जिला चिकित्सालय में अपना एंटीजन टेस्ट किट के द्वारा परीक्षण कराया था, जिसके स्वास्थ विभाग की टीम ने इमामगंज में एंटी गन टेस्ट किट द्वारा 25 लोगों का टेस्ट कराया वही आरटीपीसीआर के द्वारा 15 लोगों का टेस्ट किया गया जबकि सीएचसी महराजगंज परिसर में एंटीजन टेस्ट किट के द्वारा 30 लोगों की और रोना जांच की गई। जिनमें कोई भी मामला पॉजिटिव नहीं पाया गया है। जबकि 15 लोगों की आरटीपीसीआर किट के द्वारा जांच कराई गई है, जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। यह जानकारी कोरोना नियंत्रण प्रभारी कमल श्रीवास्तव ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ