रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के चंदापुर में स्थित एक किराना व्यवसाई की दुकान से चोरों ने बीती रात नकब लगाकर लगभग 70,000 का सामान पार कर दिया है, पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की बात कही है।
आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के भौसी मजरे चंदापुर गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र राम दुलारे ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, उनकी किराना की दुकान चंदापुर में स्थित है, जहां बीती रात चोरों ने किराना की दुकान में पीछे से नकब लगाकर पांच पेटी रिफाइंड, 8 बोरी अरहर की दाल, एक बैग कमला पसंद गुटखा, एक बैग कायम पान मसाला गुटखा, उड़द दाल की बोरियां समेत चोरों ने लगभग 70,000 का सामान पार कर दिया है।
जब भुक्तभोगी सुबह अपनी दुकान पर पहुंचा, तो इधर उधर सामान बिखरा पड़ा था, और वह गोदाम के अंदर गया, तो देखा पीछे से नकब लगी थी। यह सब देख कर वह दंग रह गया। आनना फानन भुक्तभोगी ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
वहीं मामले कोतवाली प्रभारी महराजगंज श्रीराम ने बताया कि, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा होगा, और आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।



0 टिप्पणियाँ