महराजगंज/रायबरेली: बीते 24 घंटे के अंदर तहसील क्षेत्र के 2 गांव में घरेलू विवाद के चलते विषाक्त पदार्थ सेवन करने से हालत बिगड़ने के दो मामले प्रकाश में आए हैं, दोनों मामलों में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया है।
आपको बता दें कि, पहली घटना क्षेत्र के राजा कंस पुर गांव निवासी जगजीवन की पत्नी सोनम 34 का है जहां घरेलू मामले में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, बताया जाता है कि, तैश में आकर सोनम ने चूहा मार दवा का सेवन कर लिया हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी महाराजगंज लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है वहीं दूसरी घटना चौकी थुलेहडी के हसनपुर गांव की है यहां रहने वाले जंग बहादुर की 17 वर्षीय पुत्री सोनाली ने परिजनों द्वारा किसी बात पर डांट दिए जाने से क्षुब्ध होकर चपटा मारने की विषाक्त दवा पी ली, बाद में हालत बिगड़ने पर परिजन उसे भी लेकर सीएचसी महराजगंज जाए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। किंतु हालत और बिगड़ते देख उसे भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ