बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के बछरावांं मौरावां मार्ग पर टांडा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण की जमीन का लंबे अरसे से विवाद चल रहा है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने झंडारोहण की पाइप गाड़ने के लिए गड्ढा खुदवाया। जिससे नाराज एक ग्रामीण ने उन्हें फोन पर धमकाया। दबंग की धमकी से आहत प्रधानाध्यापिका ने समस्त स्टाफ के साथ बीआरसी कार्यालय पहुंचकर मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बृहस्पतिवार का है, बछरावां विकास खंड क्षेत्र के मौरावा मार्ग पर टांडा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण की जमीन को लेकर लंबे अरसे से गांव के ही रहने वाले वीरेंद्र यादव से विवाद चल रहा है। बुधवार को प्रधानाध्यापिका विभा सिंह विद्यालय प्रांगण में झंडारोहण को लेकर लगाई जाने वाली पाइप के लिए मंच का गड्ढा खुदवा रही थी। शाम लगभग 5:00 बजे उसी गांव के रहने वाले वीरेंद्र कुमार यादव ने प्रधानाध्यापिका के मोबाइल पर फोन करके धमकी भरे लहजे में विद्यालय के कागजात लेकर बुलाया। इस बाबत प्रधानाध्यापिका विभा सिंह ने बताया कि, वीरेंद्र यादव आए दिन नशे की हालत में शिक्षिकाओं को धमकाते रहते हैं। विद्यालय के कमरों में ताला लगा कर जानवर पालने की बात किया करते हैं। मामले से कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। फिर भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। ऐसी स्थिति में विद्यालय पहुंचने पर स्वयं प्रधानाध्यापिका व स्टाफ को जान माल का खतरा बना हुआ है। धमकी से आहत प्रधानाध्यापिका मयस्टाफ के साथ धरने पर बैठी रही।




0 टिप्पणियाँ