रायबरेली: राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
आपको बता दें कि, रामबहादुर पुत्र स्वर्गीय शंभू दयाल निवासी पुरे जामिल सिंह मजरे बेला भेला थाना भदोखर ने प्रार्थना पत्र का अवलोकन व उचित कार्रवाई करने की मांग किया। रामबहादुर ने बताया कि, गाटा संख्या 3016, रकबा, जो उनकी बाग में हैं, जिनमें प्रार्थी के आम महुआ नीम बबूल के पेड़ हैं। जिनके फल, फूल, लकड़ी का उपयोग व उपभोग करने से प्रार्थी वंचित होता चला आ रहा है। प्रार्थी के गांव के विपक्षीगण रामाश्रय पुत्र मैकू, महाद्वीप पत्नी रामाश्रय, जितेंद्र पुत्र रामाश्रय, प्रार्थी की भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि विपक्षी गणों का प्रार्थी की प्रश्नवाचक भूमि व भूमि पर स्थित पेड़ों से कोई वास्ता व सरोकार ना कभी पूर्व में था और ना ही वर्तमान में है, ना ही उन्होंने ऐसा करने का कोई वास्ता व अधिकार प्राप्त है। जब पीड़ित पक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं जागरूकता संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी के पास समस्या लेकर आए, तो संगठन विरोध करने के लिए तैयार हुआ। विदित हो कि, घटना अस्थल दिनांक 17.08.2020 समय तकरीबन 8:00 बजे सुबह की है। प्रतिपक्षीगणों ने प्रार्थी की भूमि पर कब्जा करने के उद्देश्य प्रार्थी के बबूल के पेड़ की कटाई जबरजस्ती करवाना शुरू कर दिया, जब प्रार्थी ने मना किया, तो उसे भद्दी भद्दी गाली और मारापीटा तथा जान से मारने की एलानिया धमकी भी दी। प्रार्थी एक सीधा-साधा व्यक्ति है, उपरोक्त संबंध में प्रार्थी ने कई बार थाने में सूचना दी, थाने की पुलिस मौके पर जाती है, परंतु महदई जोकि एक स्वच्छंद किसम की महिला है, जो थाने में पुलिस का भी कहना नहीं मानती। पुलिस द्वारा थाने में बुलाए जाने पर भी थाने नहीं जाती है। शिकायती पत्र में न्याय हित में मामला जांच कर विपक्षीगणों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।


0 टिप्पणियाँ