मोबाइल खो जाने से समाजसेवी परेशान।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

हरचंदपुर/रायबरेली: क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी जोहवा शर्की गांव के रहने वाले राघवेंद्र मोहन त्रिवेदी का मोबाइल जोहवा सर्की बाजार के मेला हटिया में गायब हो गया है। लगभग 15 हजारों रुपए कीमत का रियल मी 31 ब्लू कलर मोबाइल और पर्स में रखे लगभग आठ सौ रुपए बाजार में सब्जी खरीदते हुए या तो गिर गए या फिर किसी ने निकाल लिया है।

    आपको बता दें कि, जैसे ही श्री त्रिवेदी को मोबाइल गुम होने की जानकारी हुई, तो उन्होंने पूरे बाजार में सब्जी विक्रेताओं सहित अन्य दुकानदारों से बातचीत करके मोबाइल खोजने का भरसक प्रयास किया। किंतु सफलता नहीं मिली। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, रियल मी ब्लू कलर डायमंड मोबाइल अभी उन्होंने पिछले वर्ष अक्टूबर या नवंबर माह में ही लिया था। मामले की सूचना श्री त्रिवेदी द्वारा संबंधित कोतवाली हरचंदपुर को दे दी गई है। साथ ही श्री त्रिवेदी ने जन सामान्य से अपील की है कि, किसी को मोबाइल के बारे में पता चले, तो उन्हें अवश्य सूचित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ