जनहित सभा की बैठक में लिए गए अहम निर्णय।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: बछरावां विधानसभा क्षेत्र के गजियापुर ग्राम सभा में भारतीय जनहित सभा की बैठक जिला अध्यक्ष अर्जुन कुशवाहा, जिला महामंत्री जय चंद्र कुशवाहा व जिला प्रभारी नंदलाल कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।


   आपको बता दें कि, राघवेंद्र मोहन त्रिवेदी ने इस संवाददाता को टेलिफोनिक वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि, भारतीय जनहित सभा की बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों के बीच संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बछरावां विधानसभा में रिक्त पदों पर सदस्य बनाने हेतु चर्चा की गई। जिस में आए हुए पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों के समक्ष अपने-अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन के विस्तार की बात कही, और अपने-अपने क्षेत्रो में व्याप्त समस्याओं को उठाया तथा जनहित के मुद्दों को लेकर अपना पक्ष रखा। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्र में अनेक कार्य योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर भी अहम चर्चा की गई। अंत में बैठक में सभी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को जानकारी देकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की की बात कही।



   इस मौके पर शिव शंकर यादव, रामलाल कुशवाहा, देव आनंद रावत, रामकिशन गौड़, अनूप कुशवाहा, डॉक्टर बलराम, ज्ञान सिंह यादव, जितेंद्र कुशवाहा, राजेश गुप्ता, धर्मराज कुशवाहा, राममिलन कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ