देर रात फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने शव को नहर से निकाला
रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाछूपुर गांव के निकट छोटी नहर में लगभग 20 वर्षीय युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।
आपको बता दें कि, ग्रामीणों की माने, तो शनिवार की शाम लगभग 6:00 बजे लोगों ने छोटी नहर में युवती का शव देखा, जिसके बाद सूचना हल्का दरोगा व सिपाहियों को भी दी गई। लेकिन सूचना पाने के बाद घटनास्थल पर कोई नहीं पहुंचा। वहीं आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने नहर में शव की फोटो और वीडियो बना ली, जिसे देर शाम वायरल कर दिया। फोटो वायरल होने के बाद हरकत में आई बछरावां पुलिस ने देर रात लगभग 10:00 बजे शव को नहर से निकलवाया। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। मामले में कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि, शव को कब्जे में ले लिया गया है, शिनाख्त करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पीएम के लिए भेजा जाएगा।

0 टिप्पणियाँ