रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज के तहसीलदार विनोद कुमार सिंह के पिता चंद्रभान सिंह 67 का आज शनिवार को देहांत हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
आपको बता दें कि, फैजाबाद जनपद के रहने वाले चंद्रभान सिंह भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड में निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, उनकी गणना क्षेत्र में बहुत ही सम्मानित लोगों के रूप में होती थी। पिछले कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा, खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार पटेल, अंजनी कुमार बाजपेई, रमेश पटेल, भानु किशोर त्रिपाठी, अधिवक्ता शिवसागर अवस्थी, सुरेंद्र श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, बिद्यासागर अवस्थी, भूपेश मिश्रा, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, ज्योति प्रकाश अवस्थी, सर्वेश अवस्थी, लेखपाल संघ की तहसील अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, कोतवाली महराजगंज प्रभारी अरुण कुमार सिंह, अमीन संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह, राजस्व निरीक्षक श्रीकांत पांडे, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, जगन्नाथ प्रसाद, वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब संरक्षक सुभाष पांडेय सहित समस्त प्रेस क्लब महराजगंज के पदाधिकारियों ने गहरा शोक जताया है। वही पूर्व एमएलसी और भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राकेश प्रताप सिंह, बछरावां विधायक राम नरेश रावत, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, ब्लाक प्रमुख महाराजगंज सत्येंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य राम शंकर चौधरी, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, चेयरमैन सरला साहू सहित जनप्रतिनिधियों ने भी गहरा शोक जताया है।

0 टिप्पणियाँ