महराजगंज/रायबरेली: पूर्व नियोजित कार्यक्रम के मुताबिक बछरांवा विधायक राम नरेश रावत ने अपने समर्थकों के साथ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य हेतु उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लखनऊ में मुलाकात की। काफी देर तक चली इस मुलाकात के दौरान विधायक ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं हेतु बिंदुवार चर्चा की। जिसमे उन्होंने प्रमुख रूप से सड़कों के निर्माण के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से अनुग्रह किया। जिस पर उप मुख्यमंत्री ने सभी सड़कों के बहुत जल्द निर्माण कराने का पूर्ण आश्वासन दिया।
आपको बता दें कि, मुलाकात के दौरान पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजा राम त्यागी, महराजगंज ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, वरिष्ठ अधिवक्ता व भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी, वरिष्ठ भाजपा नेता हरेकृष्ण पांडे, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह दऊवा, जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह, जीबी सिंह, अनुज मौर्य, साहबदीन, वरिष्ठ पत्रकार बृजेश शुक्ला, ललित तिवारी आदि तथा पार्टी के तीनों ब्लॉक के पदाधिकारी क्षेत्रवासी व वरिष्ठ पत्रकार आशीष मिश्रा व अमित चौधरी व युवा भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ