रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बछरावां विकासखंड क्षेत्र के निवासी राम प्रताप सिंह उर्फ छुट्टू को भूमि विकास बैंक शाखा बछरावां का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी समिति निर्वाचन के तहत हुए चुनाव में बछरावां शाखा अध्यक्ष पद हेतु राम प्रताप सिंह ने अकेले पर्चा भरा था, जिसके चलते उनका अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी रायबरेली के जिला अध्यक्ष रामदेव पाल द्वारा बछरावां भूमि विकास बैंक शाखा पर आयोजित कार्यक्रम में राम प्रताप सिंह को प्रमाण पत्र देकर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष परवेश वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सागर, इंडियन पासी समाज के उपाध्यक्ष साहबदीन पासी, बबलू सिंह, मंडल महामंत्री मयंक रंजन द्विवेदी, जिला मंत्री युवा मोर्चा भाजपा सचिन सोनी, बबलू सिंह, श्रवण चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता व किसान उपस्थित रहे।





0 टिप्पणियाँ