सेवानिवृत्त होने पर नम् आंखों से की गई होमगार्ड की विदाई।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: होमगार्ड विभाग में नौकरी कर रात दिन जनता की सेवा करने वाले ऐसे कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर बहुत-बहुत बधाई देता हूं, व ईश्वर से कामना करता हूं कि, सेवानिवृत्ति के बाद का जीवनकाल खुशियों भरा बीते। यह उद्गार आज महराजगंज कस्बे के जिला पंचायत गेस्ट हाउस में दो होमगार्ड के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह को संबोधित करते हुए होमगार्ड विभाग के बीओ घनश्याम व्यक्त कर रहे थे।


    आपको बता दें कि, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह दीवान ने भी सेवानिवृत्त हो रहे लक्ष्मण सिंह व वीरेंद्र बाजपेई होमगार्ड को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया, तथा सेवानिवृत्त के अवसर पर नरेंद्र सिंह ने कहा कि, होमगार्ड के पद पर रहकर सच्ची सेवा भाव से काम करके एक अपनी अलग पहचान बनाने वाले दोनों होमगार्ड भाइयों को सेवानिवृत्त पर बधाई देता हूं।


    इस मौके पर बुद्धसेन शर्मा, इंद्रमणि सिंह, झिरई प्रसाद, रामदास, जगदीश यादव, रामप्रकाश, समर बहादुर, राजेश सिंह, राजेंद्र द्विवेदी, देवी दयाल, राम भवन, धर्मेंद्र मौर्य, अवधेश मिश्र, राम प्रताप यादव, सुरेश कुमार यादव, धर्मराज सहित अनेक होमगार्ड उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ