तीन पुलों की दीवारे टूट जाने से शिवगढ़ रजबहा पर घायल हो रहे लोग।। Raebareli news ।।

क्षेत्रवासियों में व्याप्त आक्रोश, लोगों ने जमकर किया प्रदर्शन

क्षेत्रीय विधायक ने मामले को संज्ञान में लेकर तीनों पुलों के पूर्ण रूप से ठीक कराने का दिया आश्वासन

बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार

शिवगढ़/रायबरेली: विकास खंड क्षेत्र के शिवगढ़ रजबहा स्थित पलिया पुल, बरखंडी नाथ व जगदीशपुर ग्राम पंचायत पुल की दीवार पूर्ण रूप से ध्वस्त होने के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से की, किंतु अभी तक कोई पुरुषाहाल नहीं है। 

     आपको बता दें कि, जगदीशपुर निवासी आलोक कुमार द्विवेदी की अगुवाई में गुड्डू सिंह, जगत नारायण पांडेय, बृजेश कुमार, मोहम्मद तौफीक, अंजनी कुमार, सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, अभिषेक, तनु श्रीवास्तव, राजेश, सोनू, नीरज आदि ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने बताया कि, पुल पूर्णतया जर्जर हो गए हैं, दीवाले टूट चुकी हैं, जिससे आए दिन लोग  घायल हो जाते हैं। पुल सड़क के बराबर समतल हो जाने के कारण रात में दिखाई नहीं पड़ता और मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहन लेकर लोग सीधे नहर में गिर जाते हैं। एक सप्ताह पहले सिंहपुर निवासी दुर्गा सिंह घायल हो गये, यदि इस तरह लापरवाही की गई, तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।

      सभी ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सिंचाई मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह तथा क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत से तीनों टूटे हुए पुलों की दीवाल निर्माण कराए जाने की मांग करते हुए कहा है कि, कोई बड़ी दुर्घटना हो उससे पहले निर्माण कराना सुनिश्चित किया जाए। इधर सहायक अभियंता विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि, जानकारी नहीं थी, तत्काल पुलों का स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जा रहा है दोनों पुलों का निर्माण कराया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ