पुरुषोत्तम मास में दीपदान, वस्त्र एवं श्रीमद् भागवत कथा ग्रंथ दान का विशेष महत्व-नरसिंह दास।। Raebareli news ।।

बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार

शिवगढ़/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र के बाबा बरखंडी नाथ महादेव मंदिर पर चल रहे जीर्णोद्धार कार्यक्रम के पश्चात  कार्य पूर्ण होने पर मुख्य यजमान  श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर टीएन त्रिपाठी के कर कमलों द्वारा 24 घंटे रुद्राभिषेक होने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भीड़ ना इकट्ठा हो इसके लिए सभी भक्तों को बना हुआ प्रसाद लंच पैकेट के माध्यम से वितरित किया गया। 

     आपको बता दें कि, कार्यक्रम में वक्ता नरसिंह दास ने भगवान शिव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, संसार में सब कुछ नाशवान है। शिवाय अदृश्य शक्ति शिव के, श्रद्धा म्यूजिकल ग्रुप की टीम ने संगीतमय कथा सुनाते हुए कथावाचक नरसिंह दास ने  कहा, कि पुरूषोत्तम मास में दीपदान, वस्त्र एवं श्रीमद् भागवत कथा ग्रंथ दान का विषेष महत्व है। इस मास में दीपदान करने से धन-वैभव में वृद्धि होने के साथ आपको पुण्य लाभ भी प्राप्त होता है। पुरुषोत्तम मास में शंख पूजन का विषेष महत्व है, क्योंकि शंख को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। पुरुषोत्तम मास का अर्थ जिस माह में सूर्य संक्रांति नहीं होती, वह अधिक मास कहलाता है।इनमें खास तौर पर सर्व मांगलिक कार्य वर्जित माने गए है, लेकिन यह माह धर्म-कर्म के कार्य करने में बहुत फलदायी है। इस मास में किए गए धार्मिक आयोजन पुण्य फलदायी होने के साथ ही ये आपको दूसरे माहों की अपेक्षा करोड़ गुना अधिक फल देने वाले माने गए हैं।

    पुरुषोत्तम मास में दीपदान, वस्त्र एवं श्रीमद् भागवत कथा ग्रंथ दान का विशेष महत्व है। इस मास में दीपदान करने से धन-वैभव में वृद्घि होने के साथ आपको पुण्‍य लाभ भी प्राप्त होता है। इस अवसर पर रिंकू जायसवाल, रोहित मिश्रा, अनिल शुक्ला, कल्लू मिश्रा, मुकेश सिंह, विष्णु कुमार गोस्वामी, गुड्डू गोस्वामी, ग्राम प्रधान कुम्हरावां मंजू मिश्रा, अनूप कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ