महराजगंज/रायबरेली: शिक्षक दिवस के पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध महासभा रायबरेली उत्तर प्रदेश की तरफ से राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज जिला अध्यक्ष प्रबुद्ध सभा व सपा अध्यक्ष बछरावां विधानसभा रायबरेली ने शिवगढ़ क्षेत्र के ओसाह स्थित अपने प्रतिष्ठान पर भूतपूर्व शिक्षक व सैनिक तथा पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मनोज कुमार पांडेय पूर्व केबिनेट मंत्री विधायक ऊंचाहार, प्रदेश अध्यक्ष प्रबुद्ध महासभा, प्रदेश प्रवक्ता समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश रहे।
आपको बता दें कि, इस मौके पर मौजूद बछरावां विधानसभा के पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने भूतपूर्व शिक्षक व सैनिको के सम्मान में बोलते हुए कहा कि, बुजुर्गों का तजुर्बा और नौजवानों की ऊर्जा दोनों के संगम से शक्ति बनती है। इस शक्ति को हम सब को संजोकर रखना है। अपने संबोधन के दौरान उन्होने क्षेत्रीय भाजपा विधायक राम नरेश रावत के द्वारा विगत दिनों की गई अभद्र टिप्पणी की भी चर्चा करते हुए आड़े हाथों लिया।

0 टिप्पणियाँ