बाइक सवार बदमाशों ने दुकान में रखी पर्स के साथ उड़ाए 9 हजार रुपए व जरूरी कागजात।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के दुसौती गांव में विगत 27 तारीख को अपराहन लगभग 4:00 बजे हीरो पैशनप्रो मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा एक दुकान से पर्स और उसमें रखे ₹9000 नगद तथा 6 अदद आधार और पैन कार्ड उठाकर भाग जाने का मामला प्रकाश में आया है।

    आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी अखिलेश सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र ध्यान सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि, विगत 27 तारीख को लगभग 4:00 बजे पक्की पुलिया के पास स्थित अपनी अस्थाई दुकान के पास वह बैठा था। तभी दो बाइक सवार लोग आए और दुकान में रखी पर्स जिसमें ₹9000 नगद के अलावा आधार और पैन कार्ड जो छह आदत थे, लेकर भाग निकले।

     पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कोतवाली श्रीराम का कहना है कि, तहरीर दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ