रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: मौजूदा थाना अध्यक्ष की तत्परता के चलते स्थानीय पुलिस द्वारा15 /15 हजार के दो इनामी अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गोकशी के मामले में सुलेमान पुत्र सिद्दीक निवासी स्वराज नगर रायबरेली तथा शाहिद पुत्र मोहम्मद निवासी खालीस हॉट थाना कोतवाली रायबरेली की काफी दिनों से पुलिस को तलाश थी। परंतु यह काफी दिनों से फरार चल रहे थे। पुलिस द्वारा इन पर 15, 15 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।
गत दिवस गस्त के दौराने सेरीपुलिया के पास दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में पुलिस को देखकर भागने लगे। इस पर पुलिस वालों ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शाहिद पुत्र मोहम्मद तारीफ तथा सुलेमान पुत्र सिद्दीक बताया है।
ज्ञात हो कि, जब से मौजूदा थाना अध्यक्ष की बछरावां में तैनाती हुई है। तब से अपराधिक तत्वं के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

0 टिप्पणियाँ