अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से 40 वर्षीय अधेड़ की हालत गंभीर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के चुरूवा पश्चिम गांव बाईपास पर एक ट्रक द्वारा टक्कर मार दिए जाने के परिणाम स्वरूप 40 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।

    आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार पखनपुर थाना बछरावां निवासी रघुवर पुत्र चौहान उम्र 40 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम से पस्तोर गए हुए थे, कार्य पूरा कर वापस आ रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल राजा मऊ पुल के  के पास पहुंची, तभी लालगंज की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक द्वारा उन्हें टक्कर मार दी गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि, उक्त अधेड़ कई फुट दूर जाकर गिरा। मौके का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक अपनी गाड़ी लेकर भाग निकला। 


     परंतु दुर्घटना स्थल के पास मौजूद एक दुकानदार द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उधर घटनास्थल के पास मौजूद दुकानदार के द्वारा बताई गई सूचना के अनुसार पुलिस द्वारा तत्काल टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग प्रारंभ कर दी गई, और संदिग्ध वाहनों से समाचार लिखे जाने तक पूछताछ जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ