डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल बहन भाई घायल।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: बहन को ससुराल छोड़ने जा रहे एक युवक की मोटरसाइकिल अचानक आगे  आ गए, साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई। परिणाम स्वरूप बहन भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।


    आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार उमेद का पुरवा देदोर निवासी वीर प्रकाश पुत्र रामखेलावन अपनी बहन सरिता पत्नी गुड्डू को उसके ससुराल छोड़ने के लिए गूढा जा रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल लखनऊ इलाहाबाद राजमार्ग पर विशाखा फैक्ट्री के पास पहुंची कि, अचानक एक साइकिल सवार सामने आ गया, और उसे बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। परिणाम स्वरूप बहन भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा 108 को सूचना दी गई। परंतु जब काफी देर तक गाड़ी नहीं पहुंची, तो फैक्ट्री की एंबुलेंस द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां लाया गया। जहां फिलहाल हालत गंभीर बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ